Hapur News: गन्ना सर्वेक्षण सट्टा प्रदर्शन की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगी पारदर्शी सुविधा
हापुड़, जुलाई 21 -- Hapur News: ब्रजनाथपुर चीनी मिल के सभागार में सोमवार को गन्ना विभाग एवं चीनी मिल प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गन्ना विकास निरीक्षक धौलाना, सिंभावली देवेंद्र कुमार ने की। इस दौरान आगामी पेराई सत्र 2026-27 के लिए ग्राम स्तरीय संयुक्त गन्ना सर्वेक्षण सट्टा प्रदर्शन की तैयारियों की गहन समीक्षा की गई। बैठक में गन्ना पर्यवेक्षकों एवं चीनी मिल अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अभियान को आपसी समन्वय और पूर्ण पारदर्शिता के साथ सफल बनाया जाए, ताकि किसी भी गन्ना कृषक को परेशानी का सामना न करना पड़े। अधिकारियों ने बताया कि सट्टा प्रदर्शन किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें वे अपने गन्ना क्षेत्रफल, गन्ने की प्रजाति, कैलेंडर तथा अन्य संबंधित जानकारियों का सत्यापन कर सकते हैं। सर्वे के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.