हापुड़, सितम्बर 25 -- Hapur News: गुल्लू बाबा मंदिर परिसर में आयोजित गणेश उत्सव का शुक्रवार को विधि-विधान के साथ समापन हुआ। करीब दस दिनों तक चले उत्सव के दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजता रहा। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। उत्सव के अंतिम दिन मंदिर परिसर से गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच सजी आकर्षक गणेश प्रतिमा यात्रा का मुख्य आकर्षण रही। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा को विसर्जन के लिए लेकर रवाना हुए। पूरे रास्ते 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयकारे गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ निकल...