Hapur News: गढ़-मेरठ मार्ग पर शुरू हुआ जर्जर सड़क की मरम्मत का काम
हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: नगर से मेरठ मार्ग के लिए जाने वाले मार्ग को ठीक करने के लिए आखिरकार अधिकारियों की नींद टूट गई है। हिंदुस्तान अखबार द्वारा चलाए गए अभियान और स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई मांग के बाद सड़क को बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस मार्ग के बनने के बाद लोगों को काफी राहत मिल सकेगी। बता दें कि गढ़-मेरठ मार्ग का चौड़ीकरण कार्य पिछले कई साल से चला आ रहा है। लेकिन करीब एक साल पहले निर्माणाधीन संस्था को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया, जिसके बाद कार्य रुक गया। कार्य रुकने से पौपाई से लेकर गढ़ नगर तक सड़क जर्जर हो गई। इससे लोगों को काफी समस्या हुई। लोगों की समस्याओं को देखते हुए हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से 15 सितंबर से खत्म करो इंतजार अभियान चलाया था। वहीं भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत गुर्जर, नितेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.