हापुड़, नवम्बर 17 -- Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़ गंगा मेले में उमड़ने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मेले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि गढ़ मेले में आने-जाने वाले रास्तों पर हुड़दंग, अराजकता और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उनके वाहनों को सीज किया जाएगा। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि गढ़ गंगा मेले में लाखों श्रद्धालु आस्था के साथ पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी धार्मिक भावनाओं और परंपराओं का पूरा सम्मान किया जाए। श्रद्धालुओं को परंपरागत तरीके से उत्स...