Hapur News: गंदगी का लगा अंबार, ग्रामीण परेशान
हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव घुंघराला स्थित चामुंडा मंदिर के पास काफी समय से गंदगी और कूड़ा-कचरे का अंबार लगा हुआ है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव घुंघराला स्थित एक चांमुडा मंदिर के पास फैली गंदगी से तेज दुर्गंध उठती है, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों, महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत देकर समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला और स्थिति जस की तस बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डोमचांच नगर पंचायत कार्यालय के पीछे कचरा डंपिंग से आक्रोश, महामार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.