Hapur News: गंगा सफाई के नाम पर खनन का आरोप
हापुड़, अक्टूबर 28 -- Hapur News: गंगा नगरी में गंगा किनारे चल रही खुदाई को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने सौंदर्याकरण के नाम पर अवैध खनन का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र ही कार्य को रोकने की मांग करने और मांग पूरी न होने पर धरना देने की बात कहीं है। बुधवार को नगर निवासी सभासद अरुण गौड़, राकेश शर्मा, हरीश नागर और बबली शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने गंगा किनारे चल रहे कार्य के पास पहुंच कर अपना विरोध जताते हुए नारेबाजी की। उन्होंने खुदाई के काम पर सवाल उठाए और नियमों का पालन करने की मांग की।तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि ब्रजघाट एक धार्मिक जगह है। यहां गंगा किनारे कोई भी काम करते समय पर्यावरण नियमों का पालन होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सौंदर्याकरण के नाम पर हो रही खुदाई नियमो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.