Hapur News: गंगा मेले में बृज की होली-गजल गायन बिखेरेंगी छटाएं
हापुड़, अक्टूबर 3 -- Hapur News: गंगा किनारे कार्तिक मास में लगने वाले दस दिवसीय मेले की तैयारी तेज हो गई है। इस बार मेले को मिनी कुंभ की भांति बनाने के लिए जिला पंचायत 5 करोड़ 64 लाख से अधिक की धनराशि व्यवस्थाओं पर खर्च करेंगी। पिछले साल की तुलना में यह बजट करीब दस फीसदी अधिक है, ताकि श्रद्धालुओं को चेजिंग रूम, जनरल टॉयलेट, गंगा किनारे स्विस कॉटेज आदि की सुविधा मुहैया कराई जाए। श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए इस बार भी पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, इसमें बृज की होली के साथ गजल गायन के कार्यक्रम भी शामिल रहेंगे। हर साल गढ़मुक्तेश्वर में गंगा किनारे स्थित खादर में दस दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला आयोजित किया जाता है। इस बार मेला 14 नवंबर से शुरू होगा, लेकिन 18 नवंबर से मेला भरपूर रहेगा। जबकि मुख्य स्नान 23 और 24 न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.