हापुड़, नवम्बर 3 -- Hapur News: गंगा पुल के नजदीक सड़क धंसने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। एनएचएआई ने गड्ढे में ईंटें भरवाकर फिलहाल पल्ला झाड़ लिया है। अनहोनी की आशंका बनी होने से तेज रफ्तार वाहन भी कछुवा गति में रेंगने को मजबूर हो रहे हैं। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे से प्रतिदिन 50 हजार से भी अधिक छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। ब्रजघाट गंगा पुल के पास इस हाईवे की सड़क का कुछ हिस्सा जमीन में नीचे धंसने से गहरा गड्ढा हो गया है, जिस वजह से हाईवे से होकर आने जाने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इसके बाद भी एनएचएआई ने इस मामले को गंभीरता से लेना गंवारा नहीं किया। आनन-फानन में सड़क के गड्ढे को ईंटों भरवाकर बंद करा दिया गया, जिससे संबंधित स्थान पर अनहोनी होने का खतरा नजर आ रहा है। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: गुरुग्राम-सोहना रोड सातवीं ब...