Hapur News: गंगा किनारे शुरू हुआ गंगा पूजन
हापुड़, नवम्बर 22 -- Hapur News: कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में श्रद्धालु मां गंगा के प्रति अटूट आस्था के साथ गंगा स्नान कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। गंगा मैया के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं की भीड़ घाटों की ओर बढ़ रही है। लाइटों से जगमगाते मेले में भक्ति के साथ मनोरंजन और पारिवारिक मेल-मिलाप का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। गंगा तट पर बसे तंबुओं के शहर में सुबह से ही चहल-पहल शुरू हो जाती है। कहीं खिचड़ी की खुशबू महक रही है तो कहीं घर से लाए मावे के लड्डू और तरह-तरह के पकवानों से मेहमान नवाजी हो रही है। नाश्ते के बाद श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों का रुख करते हैं और दोपहर तक अपने तंबुओं में लौट आते हैं। यह भी पढ़ें- Amroha News: तिगरी गंगा मेला: गंगास्नान को उमड़ी भीड़,15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी सुबह से शुरू होने वाला स्नान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.