Hapur News: गंगा का जलस्तर घटा, खादर में बढ़ी राहत की उम्मीद
हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता ,खादर क्षेत्र में करीब एक माह से गंगा के जलस्तर को लेकर परेशान ग्रामीणों को अब पानी घटने से राहत की उम्मीद जगी है ,सोमवार की तुलना में मंगलवार को गंगा के जलस्तर में करीब 20 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। हालांकि खेतों में लंबे समय से पानी भरा होने के कारण किसानों की फसलें धीरे-धीरे गिरने लगी हैं। वहीं जंगल क्षेत्र में बने मकानों की नींव में पानी भरने से उनके गिरने का खतरा भी बना हुआ है।खादर क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों की परेशानी पिछले करीब एक माह से कम होने का नाम नहीं ले रही है। गंगा के जलस्तर में करीब सात दिन पहले कमी आने पर ग्रामीणों के चेहरे पर राहत दिखाई दी थी, अब दोबारा पानी कम होने लगा है तो ग्रामीणों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जलस्तर और तेजी से घटेगा। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.