हापुड़, अक्टूबर 11 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर के निकट गंगा एक्सप्रेस-वे पर संतुलन बिगड़ने से एक गाड़ी पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। शनिवार की रात को सिंभावली पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली की गांव हाजीपुर के निकट संतुलन बिगड़ने से एक कार गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलट गई है। सूचना पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची। वहां कार में सवार घायल अशोक, सिंकदर, सेवाराम निवासी शाहजहांपुर को सिखेड़ा सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम पलटी, चार घायल वहां अस्पताल में तीनों की गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...