Hapur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला
हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से ऊंची लपटें उठने लगीं। कार में सवार चालक समेत तीन युवकों ने समय रहते बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, संभल जनपद के असनौली थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर नवादा निवासी आरिफ, सुभाष और हिमांशु शर्मा कार से मेरठ जा रहे थे। गांव सिखेड़ा के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक कार में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर तीनों युवक घबरा गए और तुरंत कार से बाहर कूद गए। इससे उनकी जान बच गई।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। कार में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.