Hapur News: गंगनहर में दिखाई दिए चार मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
हापुड़, अगस्त 11 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के सलाई गांव स्थित मध्य गंगनहर में मंगलवार को चार मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मगरमच्छों को देखने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के संबंधित अधिकारियों को दी, लेकिन काफी देर तक विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्राम प्रधान काठीखेड़ा देवा ने बताया कि मंगलवार को कुछ लोग सलाई और काठीखेड़ा के बीच मध्य गंगनहर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में मौजूद चार मगरमच्छों पर पड़ी। मगरमच्छों को देखते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और वे किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने वन विभाग की टीम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.