Hapur News: खुले मेनहोल एवं नालों को सुरक्षित कराने की मांग
हापुड़, जुलाई 29 -- Hapur News: कांग्रेस का एक प्रतिनिधि अपर जिलाधिकारी से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंप कर खुलेे मैनहोल एवं खुले नालों को बंद कराने की मांग की, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में बुलंदशहर में खुले नाले में एक मासूम बच्ची की गिरने की दर्दनाक घटना हुई है। शहर में भी गढ़ गेट, तगासराय मार्ग, मोती कॉलोनी, राजीव विहार, मजीदपुरा, जसरूपनगर सहित कई स्थानों पर खुले मैनहोल एवं नाले आमजन, विशेषकर बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नरेश कुमार भाटी ने प्रशासन से मांग की कि जनपद के सभी खुले मैनहोल एवं नालों का तत्काल सर्वे कराया जाए, सभी मैनहोलों पर मजबूत ढक्कन लगाए जाएं, खुले नालों पर सुरक्षा जालियां, बैरियर एवं चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं तथा नगर नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.