हापुड़, अक्टूबर 24 -- Hapur News: खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर शाम थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित दिनेश कुमार शर्मा की डेयरी पर छापा मारा। इस दौरान मिलावट का संदेह होने पर घी, पनीर और खोया का एक-एक नमूना संग्रहित कर जांच के लिए राजकीय लैब भेजा गया। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय चंद्र शेखर मिश्र के नेतृत्व में थाना हाफिजपुर क्षेत्र स्थित गांव नाम में दिनेश कुमार शर्मा की डेयरी का टीम द्वारा सघन निरीक्षण किया गया l परिसर में तीन प्लास्टिक कंटेनरों में लगभग 90 किलो ग्राम घी, डीप फ्रीजर में 38 किलोग्राम पनीर तथा लगभग 15 किलोग्राम खोया पाया गया lपरिसर में खाद्य पदार्थों का रख रखाव सहीं नहीं पाया गया l परिसर में निर्माण एरिया में सफाई संतोष जनक नहीं मिली तथा निषप्रयोज्य सामान पाया गया। मिलावट के संदेह पर घी, पनीर ए...