हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: छूट्टा पशुओं से किसान आह भर रहे हैं। जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। छूट्टा पशुओं से बचाव के लिए हालांकि गौशाला खुली है, लेकिन पशुओं के झुंड खेतों में पहुंचकर लगी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। किसान फसलों की रखवाली में दिन-रात जुटे रहते हैं। इसके बावजूद भी अपनी गाढ़ी कमाई की फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं। जबकि ग्रामीणों को हादसों का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र में सैंकड़ों पशु छुट्टा घूम रहे हैं। ब्लॉक क्षेत्र में इन पशुओं का आतंक कुछ ज्यादा ही है। छूट्टा पशुओं के झुंड के झुंड घूमते नजर आ रहे हैं। इन झुंडों में अधिकांश जानवर हिंसक हो चुके हैं। किसानों कहना हैं कि रात को खेतों में अवारा पशुओं के झुंड आ जाते हैं। फसलों को चरकर व पैरों से रौंदकर चले जाते हैं। सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर तारों की बाड़ लगा रखी है, लेकि...