हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: पिलखुवा। श्याम सखा परिवार सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में 12 जुलाई को आयोजित होने वाली खाटू श्याम भजन संध्या की तैयारियों के तहत रामलीला ग्राउंड में भूमि पूजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि भूमि पूजन विधि-विधान और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस अवसर पर अतुल शर्मा, मनीष तायल, सपन शर्मा, ललित गर्ग, गौरव शर्मा, अमित ठाकुर, प्रियांक तायल, पियूष गोयल, सोनू शर्मा, संजीव कुमार गोयल, अंकित सिंघल सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...