Hapur News: खराब खड़ी पिकअप में ओवरलोड बस ने मारी जोरदार टक्कर
हापुड़, जुलाई 13 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर निजामपुर ओवरब्रिज के पास सड़क पर खराब खड़ी पिकअप में पीछे से ओवरलोड बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कोतवाली पुलिस ने पिकअप चालक की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जनपद बुलंदशहर के थाना बुगरासी निवासी शफीक अहमद ने कोतवाली हापुड़ नगर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 9 जुलाई की तड़के करीब तीन बजे उसकी पिकअप निजामपुर अोवरब्रिज पर खराब होकर खड़ी हो गई थी। तभी पीछे से एक ओवरलोड बस आई और उसने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.