Hapur News: कोतवाली से फ्लाईओवर तक लगा भीषण जाम, राहगीर परेशान
हापुड़, अगस्त 12 -- Hapur News: बुधवार को नगर में यातायात व्यवस्था बिगड़ने के कारण कोतवाली से फ्लाईओवर के नीचे तक भीषण जाम लग गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लगा। कई वाहन चालक जाम से बचने के लिए आसपास की गलियों का सहारा लेते नजर आए। सड़क के दोनों ओर वाहनों की अधिक संख्या होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जाम के दौरान पैदल राहगीरों को भी सड़क पार करने में परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराने और व्यस्त मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की, ताकि आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके। यह भी पढ़ें- Hapur News: जाम के झाम में फंसकर परेशान हुए हजारों लोग
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.