हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: कोतवाली में तैनात दो दरोगा और एक कांस्टेबल का शराब के गिलास के साथ फोटो वायरल होने के बाद एसपी ने सख्ती दिखाई है। तीनों ही पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों से कोई भी ऐसा कृत्य न करने की अपील की है जिससे पुलिस की छवि धूमिल हो। एसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मियों अफरा तफरी का माहौल व्याप्त है। शुक्रवार की शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो और फोटो वायरल हुआ। वायरल फोटों में तीन पुलिस कर्मी के सामने शराब से भरे गिलास रखे हुए है तीनों ही पुलिस कर्मी वर्दी में वहां पर बैठे हुए है। यह भी पढ़ें- Hapur News: हापुड़ : वर्दी में शराब पीते फोटो वायरल, तीन पुलिसकर्मी लाइन हाजिर फोटो पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक होटल के कमरे का बताया जा रहा है। पुलिस ...