Hapur News: कोतवाली पुलिस ने शिवम भाटी उर्फ गुंडा को किया जिला बदर
हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: हापुड़ नगर पुलिस ने आवास विकास कालोनी निवासी एक व्यक्ति को जिलाधिकारी के आदेश पर छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। पुलिस ने ढोल बजवाकर मुनादी कराई और आरोपी के घर पर नोटिस भी दिया। चेतावनी दी गई कि अगर इस अवधि में आरोपी जिले की सीमा में आया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी के अनुसार पर मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी निवासी शिवम भाटी उर्फ गुंडा को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। उन्होंने बताया कि साइलो प्रथम चौकी प्रभारी आशीष रस्तोगी टीम के साथ आरोपी के घर पर पहुंचे और ढोल बजवाकर जिलाबदर किए जाने की मुनाई कराई गई। आरोपी के परिजन को नोटिस की प्रति दी गई और बताया कि शिवम भाटी को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। इस अवधि में वह जिले की सीमा मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.