हापुड़, अक्टूबर 26 -- Hapur News: नगर में कोतवाली के सामने चार युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। सोमवार की देर शाम को सोशल मीडिय पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में करीब चार युवक एक युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीट रहे थे। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि मारपीट का मामला कोतवाली के ठीक सामने हो रही है। इन लोगो के बीच पुलिस की दहशत भी नजर नहीं आई। वहीं वीडियो को देखकर लोगो ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...