हापुड़, सितम्बर 26 -- Hapur News: नगर के शिव लोक कालोनी निवासी छात्र ने तीन युवकों पर कोचिंग जाने के दौरान हमला करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामल की जांच शुरू कर दी है। कालोनी निवासी दारा सिंह ने बताया कि वह छोटा बाजार में कोचिंग करने के लिए जा रहा था। रास्ते में उसको तीन युवकों ने रोक कर गाली गलौज की। पीडि़त ने उनको ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उनके साथ चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...