हापुड़, जुलाई 20 -- Hapur News: आयुष विभाग के तत्वावधान में आयुष आपके द्वार आउट रिच कैंप का आयोजन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डा. शैलेन्द्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देशन में लगातार हो रहे हैं। सोमवार को प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रूचि वशिष्ठ राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय अठसैनी हापुड़ एवं डा पुनीत कुमार शर्मा राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय रसूलपुर की तरफ से गुरुद्वारे गंदू नगला हापुड़ में होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगा। शिविर में 22 पुरूष और 43 महिलाओं कुल 65 रोगियों को होम्योपैथिक चिकित्सा उपचार मिला। चिकित्सकों ने बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियों एवं उनके बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया। योग प्रशिक्षक मनीष शर्मा द्वारा योगाभ्यास में मधुमेह एवं कमर दर्द से संबंधित अभ्यास कराया गया। फार्मासिस्ट प्रवीन कुमार पटेल द्वारा दवा वितरण ...