Hapur News: कैंटर और ट्रैक्टर ट्राली की हुई भिड़ंत एक की मौत
हापुड़, अक्टूबर 19 -- Hapur News: हाफिजपुर थाना क्षेत्र में धान बेचने के लिए मंडी जा रहे चाचा-भतीजे की ट्रैक्टर-ट्राली में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान अस्पताल में भतीजे की मौत हो गई, जबकि चाचा का उपचार चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी धर्मवीर सिंह ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 18 अक्टूबर को वह अपने भतीजे नरेंद्र के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में धान लेकर हापुड़ मंडी जा रहे थे। दोपहर करीब सवा बजे वह बाइपास स्थित सोना पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी कैंटर के चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह और नर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.