हापुड़, अगस्त 8 -- Hapur News: हापुड़ में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंच गई है। गंगोत्री और हरिद्वार से गंगाजल लाकर हापुड़ से होते हुए कांवड़ियां अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो रहे है। ऐसे में हापुड़ का हर मार्ग केसरिया रंग में सराबोर हो चुका है, हर तरफ बोल-बम बम-बम और हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही है। इससे पूरा हापुड़ शिवमयी हो चुका है। कांवड़ियों की सेवा को हर तरफ भक्तों ने शिविरों के आयोजन किए है, ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिनों में गंगोत्री व हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों का हापुड़ में रैला शुरू हो जाता है। सबसे ज्यादा कांवड़िया बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, मुरादाबाद के अलावा लोकल का होता है, ऐसे में शिवरात्रि से दो दिन पहले हापुड़ में सुबह से ही मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड, दिल्ली रोड, आव...