Hapur News: केसरिया रंग में रंगा सड़के, हर-हर-महादेव के जयघोष से शिवमय हुआ हापुड़
हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: सावन मास की शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। गंगोत्री, हरिद्वार और ब्रजघाट से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों का शिवरात्रि से दो दिन पहले हापुड़ में आगमन हुआ तो हापुड़ नगरी शिवमयी हो गई। बोल बम-बम बम और हर-हर-महादेव के जयघोष से सड़के गूंज उठी। डीजे की धुन पर कांवड़ियां थिरकते हुए अपने गंतव्य को रवाना हुए। बड़ी कांवड़ के साथ चल रही झांकियों को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उधर पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। नगर के मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड, दिल्ली रोड समेत नेशनल हाईवों पर शिवरात्रि से दो दिन पहले कांवड़ियों का कब्जा रहा। बोल-बम बम-बम और हर-हर महादेव के जयघोष करते हुए अपने गंतव्य को रवाना हो रहे थे। तेज धूप में भगवान शिव का नाम कांवड़ियों की जुबां पर था, जिससे उनका हौसला देखते ही बन रहा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.