Hapur News: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने नवनियुक्त औषधि निरीक्षक का स्वागत किया
हापुड़, अगस्त 19 -- Hapur News: हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी के नेतृत्व में मंगलवार को पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने दवा विक्रेताओं के विभिन्न विषयों पर चर्चा कर जनपद में उच्च गुणवत्ता की औषधियों के बिक्री को लेकर विश्वास दिलाया। नवनियुक्त औषधि निरीक्षक ने जनपद में नशीली और नकली दवाओं के चलन को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की बात कहीं एवं एसोसिएशन से सहयोग की आशा व्यक्त की गई। एसोसिएशन ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान महामंत्री विकास गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण त्यागी, सचिव गौरव गर्ग, सदस्य अरुण कुमार गोयल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.