हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव समारोह में भजनों पर भक्तों की भीड़ रातभर झूमती रही, जहां बच्चों द्वारा परंपरागत परिधानों में सजाई गईं राधा कृष्ण की झांकियों को जमकर सराहा गया। महाभारत कालीन पौराणिक गढ़ गंगानगरी के मुख्य बाजार में स्थित प्राचीन पंचायती मंदिर में शुक्रवार की रात को जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रंगारंग धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसका शुभारंभ पंडित सुरेंद्र प्रसाद शर्मा द्वारा कराए गए वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने राधा कृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पंडित नीरज शर्मा, महामंत्री विष्णु दत्त नागर, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता, संजीव शर्मा, व्यापारी नेता संजय रंगोली, लोकेश गर्ग, शिवशंकर पप्पू, प्रमोद पप्पी, वि...