हापुड़, सितम्बर 23 -- Hapur News: मंगलवार को कृषि विभाग की टीम ने थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में खाद एवं कीटनाशक विक्रेता की दुकान का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विभाग की टीम ने 7 नमूने लिए है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी कविता मीणा के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज , खाद एवं कीटनाशक उपलबंध कराने के उद्देश्य से की गई है।कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों ने बताया कि जांच के लिए गए नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान उर्वरक निंयत्रण आदेश 1985 ,कीटनाशी अधिनियम 1968 और कीटनाशी 1971 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेता और निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग की ओर से किसानों को गुण्वत्तापूर्ण कृषि साम...