हापुड़, अक्टूबर 5 -- Hapur News: किसानों की कृषि भूमि का सर्किल रेट बढ़ाने के साथ ही औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि का उचित मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से भेंट की गई। अखिलेश सरकार में मंत्री रहे और गढ़ क्षेत्र में जीत की हैट्रिक लगाने वाले पूर्व मंत्री मदन चौहान ने लखनऊ पहुंच कर किसानों से जुड़े क्षेत्रीय प्रतिनिधि मंडल के साथ मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। जिसमें मुख्य रूप से क्षेत्रीय जन समस्याओं का जल्द से जल्द पहली प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराए जाने की मांग की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें जखैड़ा रहमतपुर, भैना सदरपुर, चुचावली और ढोलपुर समेत कई गांवों की कृषि भूमि का गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बनाए जा रहे औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहण किए जाने पर भी विशेष...