Hapur News: कुत्ते के काटने से रेबीज के शिकार हुए बुजुर्ग की मौत, आगरा में तोड़ा दम
हापुड़, जुलाई 4 -- Hapur News: नीमखेड़ा गांव में आवारा कुत्ते के काटने से रेबीज का शिकार हुए एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग को करीब एक महीने पहले गांव में ही एक कुत्ते ने काटा था, जिसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। बुजुर्ग की दर्दनाक मौत के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में विशेष शिविर लगाकर लोगों की जांच करने की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक नीमखेड़ा निवासी राजेंद्र शर्मा (70 वर्ष) को करीब एक माह पूर्व गांव में ही एक आवारा कुत्ते ने काट लिया था। उस समय परिजनों ने इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन धीरे-धीरे रेबीज के लक्षण उभरने लगे। बीती 29 जून को बुजुर्ग की स्थिति बेहद गंभीर हो गई। उन्हें पानी देखने और हवा के झोंकों से भी डर लगने लगा। बुजुर्ग की हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.