हापुड़, नवम्बर 18 -- Hapur News: जिले के सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल पर गन्ना भुगतान की बकायेदारी के विरोध में भाकियू के आह्वान पर किसानों ने जिला मुख्यालय स्थित सभागर में आयोजित किसान दिवस में जमकर हंगामा किया। उन्होंने सभागर के गेट बंद कर अधिकारियों का घेराव करने का प्रयास किया, इस दौरान सभागर में ही जमीन पर बैठकर दोनों मिलों से गन्ना किसानों का पिछले सत्र का बकाया भुगतान कराने की मांग की। करीब ढाई घंटे तक गन्ना भुगतान पर हंगामा होता रहा, ऐसे में एडीएम वित्त एवं राजस्व वेदप्रकाश मिश्रा ने डीएम से फोन पर वार्ता की और दो दिन में डीएम, मिल अधिकारियों के साथ किसानों के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता का आश्वासन दिया, तब जाकर किसानों ने हंगामा बंद किया। भाकियू युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि जिले के गन्ना किसानों का सिंभावली ...