हापुड़, सितम्बर 10 -- Hapur News: हापुड़। जनपद गाजियाबाद के आरडीसी मुख्य कार्यालय में बुधवार को जिला सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा जनपद हापुड़ के समिति अध्यक्षों एवं समिति सचिवों की बैठक हुई। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, गाजियाबाद के सभापति कृष्णवीर सिंह ने की। बैठक में किसानों एवं सहकारी समितियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इसमें समितियों के जर्जर गोदामों की मरम्मत, वर्ष 2025-26 के किसानों को ब्याज अनुदान के वितरण तथा किसानों के हित से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान भाकियू (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में बी-पैक्स बक्सर के अध्यक्ष पवन हूण गुर्जर द्वारा बी-पैक्स बक्सर समिति से संबंधित महत्वपूर्ण मांगें प्रमुखता से रखी गईं।उन्होंने समिति परिसर में भराव कराने, परिसर में निर्म...