हापुड़, सितम्बर 7 -- Hapur News: भारतीय किसान यूनियन युवा विंग के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने किसानों का सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल से बकाया भुगतान कराने, किसानों को आवारा पशुओं से निजात दिलाने, किसानों को नलकूप के फर्जी बिल से निस्तारण दिलाने आदि की मांग की।

किसान भुगतान की समस्याएँ जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि जिले के गन्ना किसानों का सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल में गन्ना डाला जाता है, लेकिन वर्तमान में नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक पूराने पेराई सत्र का बकाया भुगतान नहीं हो पाया है। त्योहारी सीजन में किसानों की जेंब खाली पड़ी है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देहात से शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं...