हापुड़, जुलाई 17 -- Hapur News: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत सिंभावली सोसाइटी परिसर में आयोजित की गई। पंचायत में ब्लॉक के विभिन्न गांवों के ग्राम अध्यक्षों और किसान प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पंचायत में किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की गई। शुक्रवार को सिंभावली गन्ना सोसाइटी के प्रांगण में भाकियू ने किसानों की मांग को लेकर पंचायत की। अपनी मांगों को लेकर बैठक में पहुंचे जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवीर भाटी व संचालन पवन फौज ने किया इसके बाद उन्होंने ने बताया किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं होने से ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आंदो...