हापुड़, अक्टूबर 16 -- Hapur News: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय व प्रदेश आह्वान पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में किसानों ने एक विशाल धरना-प्रदर्शन किया। इस पंचायत की अध्यक्षता ओमपाल सिंह सरदार ने की। प्रदर्शन के बाद किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: भाकियू अराजनैतिक का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शनगन्ना मूल्य और भुगतान की मांग जिलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना केवल एक फसल नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्रदेश के करीब 48 लाख गन्ना किसान परिवार प्रत्यक्ष रूप से इससे जुड़े हैं। डीजल, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन गन्ने के मूल्य में लागत के अनुरूप व...