हापुड़, जुलाई 7 -- Hapur News: किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने सभी मांगों का निस्तारण कराने की मांग को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित राणा ने कहा कि प्रदेश के किसानों की समस्या पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सुधीर चौधरी ने कहा कि जैविक खेती क़ो बढ़ावा देने के लिए 50 हजार रूपए प्रति एकड़ देने, किसानों का पूर्ण कर्जमाफी, स्नातक बच्चों को 15 हजार प्रति माह, गन्ने का मूल्य 550 रूपए प्रति कुंतल, खाद बीज की कालाबजारी पर रोक, अमेरिका भारत ट्रेड डील पर तुरंत रोक लगाने, 50 वर्ष के किसानों को आजीवन पेंशन की सुविधा आदि की मांग की।जिलाध्यक्ष यह भी प...