हापुड़, अगस्त 30 -- Hapur News: सरकार की कई योजनाओं में भूमि जाने के चलते भूमि हीन होते जा रही किसानों ने दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन से अलग एक नई रेलवे लाइन के लिए चिंहित की जा रही जमीन को किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। किसानों ने डीएम को पत्र देकर पुरानी रेलवे लाइन के पास ही बहुत भूमि होने की बात कह कर खुद को भूमि हीन होने से बचाए जाने की गुहार लगाई थी। किसानों के शिकायती पत्र में हापुड़ डीएम ने मुरादाबाद रेलवे के डीआरएम को पत्र भेज कर अगर जमीन उपलब्ध है तो पुरानी रेलवे लाइन के पास ही सर्वे कराए जाने का अनुरोध किया है。

नई रेलवे लाइन के विरोध का कारण गाजियाबाद से मुरादाबाद होकर सीतापुर की बीच नई रेलवे लाइन डाली जानी है। हापुड़ में नई रेलवे लाइन का सर्वे शुरू हो चुका है। सिंभावली क्षेत्र के गांवों में हाल ही में सर्वे कराया गया था। इस...