Hapur News: किसानों का 15 वें दिन भी धरना जारी रहा
हापुड़, सितम्बर 4 -- Hapur News: हापुड राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक डींगरा के नेतृत्व में 30 वर्षों का ब्याज का विवरण लेने के लिए जिला गन्ना अधिकारी नई मंडी हापुड़ पर 15 वे दिन भी धरना जारी रहा। इस दौरान किसानों की एक महापंचायत हुई। मंच का संचालन संगठन के वरिष्ठ जिला संरक्षक निरंजन शास्त्री ने किया , जबकि अध्यक्षता वहाव चौधरी राजपुर ने की। यह भी पढ़ें- जिला गन्ना कार्यालय पर धरना 15वे दिन भी जारीधरने की स्थिती इस दौरान किसानों ने कहा कि उनके 30 वर्ष के ब्याज का विवरण अति शीघ्र उपलब्ध करा दे नहीं तो संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़े आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। वही राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेंद्र त्यागी अपनी पूरी टीम के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों के हक की इस लड़ाई को पूर्ण समर्थन दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.