Hapur News: किसानों का जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर सातवें दिन भी धरना जारी रहा
हापुड़, अगस्त 26 -- Hapur News: बुधवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह के आह्वान पर संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक डींगरा के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सातवें दिन भी धरना जारी रक्खा। उनका आरोप है कि 30 वर्षों का ब्याज का विवरण लेने के लिए उन्होंने अपने फॉर्म जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में जमा कराए थे। ताकि उन्हें बकाया ब्याज की सही जानकारी मिल सकें। संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव चौधरी वीरपाल सिंह ततारपुर ने कहा कि किसानों को ब्याज का पूरा विवरण मिलने तक किसानों का जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों ने अपना गन्ना डीसीओ के माध्यम से चीनी मिलों को दिया है, डीसीओ की जिम्मेदारी है कि किसानों का जल्द से जल्द 30 साल का ब्याज का विवरण दे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.