Hapur News: किसानों और ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता
हापुड़, जुलाई 8 -- Hapur News: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के एनसीआर अध्यक्ष युवा एकलव्य सिंह सहारा के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों किसान और ग्राम प्रधान किसानों व ग्रामीण विकास से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर विकास भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग की। एनसीआर अध्यक्ष युवा एकलव्य सिंह सहारा ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान नालों और राजवाहों की सफाई कराई जा रही है, जबकि यह कार्य मानसून शुरू होने से पहले कराया जाना चाहिए था। ताकि जलभराव की समस्या से किसानों और ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि जनपद के कई गांवों में पिछले दो माह से विकास कार्य रुके हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वार्ता के दौरान जिला कृषि अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.