हापुड़, अगस्त 18 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में फ्रीगंज रोड स्थित एक मोहल्ला निवासी एक नाबालिग किशोरी को कुछ लोग स्कूल आते-जाते समय परेशान करते हैं। इस बात का पता लगने पर पीड़िता के भाई ने आरोपियों का विरोध किया। आरोप है कि 17 अगस्त को जब छात्रा का भाई मजदूरी पर जा रहा था तो निराश्रय सेवा समिति के कुछ लोगों ने उसका रास्ता रोककर जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट ने उसके दांत टूट गए और पैरों की हड्डी भी टूट गई। मंगलवार को घायल को लेकर परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर रही है।

घटना का विवरण एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ितों ने बताया कि एक महिला की 14 वर्षीय पुत्री पास के एक स्कूल में पढ़ती है। मोहल्ले के ही कुछ युवक उसके साथ स्कूल आते-जाते ...