Hapur News: किशोरी के साथ युवक ने की छेड़छाड़
हापुड़, सितम्बर 27 -- Hapur News: नगर के एक मोहल्ले में अपने मां के ढाबे पर बैठी किशोरी के साथ युवक ने छेड़छाड़ विरोध करने पर आरोपी ने परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि वह नगर के नक्का कुंआ रोड़ पर ढाबा करती है। उस पर उसकी बेटी भी साथ में बैठती है। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी के साथ आए दिन एक युवक छेड़छाड़ करता आ रहा है। कई बार उसको मना कर दिया। आरोप है कि पिछले दिनों आरोपी उनके ढाबे के बराबर में स्थित एक दुकान पर पहुंचा और बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसको देखकर उसकी बेटी और बेटे ने विरोध किया तो आरोपी परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.