Hapur News: किशोरी के अपहरण का आरोप
हापुड़, नवम्बर 6 -- Hapur News: क्षेत्र के एक निवासी व्यक्ति ने नाबलिक बेटी अपहरण का आरोप लगाया है। उन्होंने एक युवक पर बाइक से अपहरण कर ले जाने का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी नाबालिक बेटी घर से सामान लेने के लिए गई थी। काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आई तो उसको तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शाम को जानकारी हुई कि उसकी बेटी को खादर क्षेत्र के गांव निवासी युवक अपहरण कर ले गया है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: किशोरी को बहलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.