Hapur News: कालेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के एक कालेज में पढ़ने के लिए जा रही छात्रा के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। छात्रा द्वारा शिकायत किए जाने के बाद परिजन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी कालेज पढ़ने के लिए जा रही थी। रास्ते में कालेज मार्ग पर उसकी बेटी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने ऐसा करने से मना करते हुए पुलिस में शिकायत की बात कहीं तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने परिजन को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.