Hapur News: कालेज गेट से कार में छात्र का किया अपहरण, बेरहमी से की मारपीट
हापुड़, अक्टूबर 30 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कालेज के गेट से बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र को कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया। आरोप है कि आरोपी छात्र को कार में सुनसान स्थान पर ले गए और तमंचे की बट व लोहे के कड़ों से बेरहमी से मारपीट कर गायल कर दिया। इतना ही नहीं, उससे जबरन माफी मंगवाकर वीडियो भी बनाया। बाद में घायल अवस्था में श्रीराम धर्मकांटा के पास जंगल में फेंककर हमलावर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी समेत उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित मोहल्ला शिवदयालपुरा निवासी जावेद खान ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसका छोटा भाई कैफ खान एसएसवी पीजी कालेज में बीएससी तृतीय व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.