हापुड़, सितम्बर 18 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बाइक सवार व्यक्ति कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ के थाना भावनपुर, मोहल्ला जय भीमनगर निवासी आर्य राघव ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया गया कि गांव भैंसोड़ा (जनपद संभल, थाना आसमोली) निवासी उसका भाई लविस 16 सितंबर को तकरीबन दोपहर दो बजे अपनी बाइक से 20 साल बाद सपनावत गांव जा रहा था। जब वह सोना पेट्रोल पंप के समीप बाईपास के ऊपर पहुंचा, तो इस दौरान एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में लविस गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके...