हापुड़, अगस्त 16 -- Hapur News: शनिवार की रात को थाना क्षेत्र के गांव कंदौला स्थित लकड़ी कंपनी के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा चालक समेत साइकिल सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार कस्बा धौलाना निवासी विकलांग अशोक पिलखुआ से ई-रिक्शा को लेकर धौलाना आ रहा था। जब वह कंदौला स्थित लकड़ी कंपनी के पास पहुंचा तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने एक ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अशोक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।थानाध्यक्ष अवनीश कुमार शर्मा ने बताया कि घायलो के परिजनों की...