हापुड़, जुलाई 14 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में मोदीनगर रोड पर कार की खुली डिग्गी में कुछ महिलाओें के बैठकर सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो का यातायात पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायल हुआ जिसमें एक चलती हुई कार की डिग्गी पूरी तरह खुली हुई है और उसमें कुछ महिलाएं खतरनाक तरीके से सफर करते हुए दिखाई दे रही है। इस प्रकार सफर करने से न सिर्फ महिलाओं को खतरा है वहीं सुरक्षा नियमों का भी उल्लंघन है। मामूली सा झटका या पीछे से किसी वाहन की टक्कर लगने से बड़ा हादसा हो सकता है।वायरल वीडियो का यातायात पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। यातायात प्रभारी...